All India NewsBlogJharkhand NewsRanchi Jharkhand NewsRanchi News

“विश्व महिला दिवस पर 43 संघर्षशील महिलाओं को लहू बोलेगा ने सम्मानित किया”

Share the post

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने विश्व महिला दिवस सह होली मिलन पर थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया पीड़ित की संघर्षशील माँ/महिला रक्तदाता/दिव्यंजनों पर विशेष कार्यक्रम सहित भोजनाधिकार/शिक्षाधिकार/मानवधिकार/महिलाधिकार/ब्लड बैंक महिला अधिकारी में 43 संघर्षशील महिलाएं सम्मानित हुई।

बिहार क्लब रांची में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार एवं दीपशिखा की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा वत्स ने किया।

विश्व महिला दिवस सह होली मिलन पर थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ितों/एकल महिला/महिला रक्तदाता द्वारा आयोजित था। जिसमें
संचालन फ़रिहाया बिलकिस/बिमला कच्छप(एकल महिला),स्वागत रीना कच्छप/लीला देवी,विषय प्रवेश देवकी देवी/तरन्नुम परवीन,महिला दिवस पर वक्तव्य तरणामी साहू (महिलाधिकार पर कार्यरत/रक्तदाता),3सूत्री प्रस्ताव पारित-मांग मन्नू सिंह/माज़िदन ख़ातून और धन्यवाद ज्ञापन संगीता देवी/पूनिया उरांव ने किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमान सुबोधकांत सहाय,विशिष्ट अतिथि दीपशिखा की वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ उमा सेन गुप्ता,कांग्रेस प्रवक्ता राजेश सिन्हा सन्नी एवं मालेट्री आर्टिस्ट शब्बीर हुसैन उपस्थित थे।

43 संघर्षशील महिलाओं में 21 थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया की महिला परिजन को 03 महिला रक्तदाता,03 दिव्यंजनों पर कार्यरत,02 महिला ब्लड बैंक प्रभारी,01 भोजनाधिकार,05 महिलाधिकार,02 शिक्षाधिकार,03 सरकारी नर्स/मैनेज़र एवं 03 महिला गायक को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाएं देवकी देवी,फ़रिहाया बिलकिस,बिमला कच्छप,रीना कच्छप,डॉ अनुराधा वत्स,डॉ उमा सेन गुप्ता, तरणामी साहू,कुमुदिनी केरकेट्टा, सिखा प्रिया,श्रुति देवी,निग़ार सुल्ताना,आशी दास,सुशीला लकड़ा एवं अन्य थी।

कार्यक्रम में विश्व महिला दिवस पर आधी आबादी की हॉल से 3 सूत्री प्रस्ताव पारित हुआ। जिसमें

1.झारखंड सरकार रक्तदान-महादान को प्रोत्साहित कर रक्तदान-महादान अभियान का कलैंडर बनाकर चलाएं।

2.झारखंड में केरल की तर्ज़ पर रक्तदान-महादान अभियान चलाएं।(माननीय विधायक प्रदीप यादव एवं माननीय विधायक अरुप चटर्जी की अनुशंसा को लागू कीजिए)

3.थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया पर झारखंड सरकार ने 09 दिसंबर 2025 को झारखंड विधानसभा में घोषणा की थी उसे ज़मीन पर लागू किया जाए।

सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह, झारखंडी अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नदीम खान,देवकी देवी,सीमा देवी,संजय टोप्पो,सुरंजन बाडा,संजय महतो,सोनम कुमारी, साक्षी सिंह,बरखा लिली बाडा,इंजीनियर शाहनवाज अब्बास,फ़राज़ अब्बास,असफ़र खान,सानिया खान आदि शामिल थी।

Leave a Response