Saturday, July 27, 2024
Blog

झामुमो का “उपवास” कार्यक्रम 15वें दिन भी जारी

माननीय श्री हेमन्त सोरेन जी के खिलाफ़ केंद्र सरकार द्वारा षड्यन्त्र पूर्वक कार्रवाई के विरोध मे रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष झामुमो का “उपवास” कार्यक्रम 15वें दिन भी जारी रहा :

केंद्र की भाजपा सरकार के मोदी काल मे देश का करोड़ों रुपया लेकर भागे हैं सबसे ज्यादा पूंजीपति : झामुमो

◆ आज दिनांक 01-03-24 को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष उपवास कार्यक्रम झामुमो पलामू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। जिसमे पलामू जिला समिति के साथ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे रांची जिला समिती शामिल हुई।

◆ मौके पर झामुमो पलामू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा जी ने कहा केंद्र सरकार ने इडी का सहारा लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को साजिश के तहत जेल भेजा है जिसके विरोध मे हम बापू के मार्ग पर शांति पूर्वक उपवास कार्यक्रम पर बैठे हैं साथ ही न्याय यात्रा के माध्यम से पंचायत पंचायत भी हमारे कार्यकर्त्ता लोगों को यह बता रहे हैं कि किस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार ने आंदोलनकारी के बेटे आदिवासी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी जब मुख्यमंत्री बने और राज्य का विकास कर रहे थे तो यह केंद्र सरकार को यह पचा नहीं ओर साजिश के तहत उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।

◆ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार के अमृत काल मे मध्य प्रदेश में एक आदिवासी युवक पर पेसाब की घटना हो या मणिपुर मे महिलाओं के साथ हिंसा हो किसी से छुपी नहीं है। और इसी अमृतलाल मे देश का पैसा लेकर भागने वाले भी काफी हैं, जो लाखों करोड़ों रुपए देश का लेकर भाग गए जिसमें जादातर गुजरात के हैं। भाजपा सरकार के बाद आप इंतजार करें सभी घोटाले उजागर होंगे।

◆ उपवास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पलामू जिला से केंद्रीय सदस्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, चन्दन सिन्हा, मुन्ना सिन्हा, मनोज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, बाल किशुन उरांव, अफसर रब्बानी, कमाल ख़ान, सचिव सन्नू सिद्धकी, अनुराग प्रसाद सिंह, उमा सिंह, नगर अध्यक्ष रंजित जयसवाल, विवेकानंद सिंह, अविनाश देव, प्रदीप सिंह अमित सिन्हा, बबलू सहनवाज, रिशु अग्रवाल, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फजाएल, नन्हे ख़ान, मन्नत सिंह बग्गा, इकबाल अहमद, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष कमरूदीन अंसारी, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष उदय भुइंया, सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, पाटन प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, मनसू प्रखंड अध्यक्ष बसंत सिंह, पाण्डु प्रखंड अध्यक्ष मो इरफ़ान आलम, पाकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार देव , छात्र मोर्चा सचिव सैय्यद फैजल, साथ ही रांची से केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक, बीरु साहू, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, तालकेश्वर महतो, रामशरण तिर्की, लालजी रमण, अरुण वर्मा, बबलू राम, आफताब आलम, संजय राय, जीत गुप्ता, जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, कैथरीना तिर्की, महादेव मुंडा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, महिला मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष नयनतारा उरांव, उपाध्यक्ष सालो देवी, सचिव शांति तिर्की, महानगर संयुक्त सचिव अनिमा केरकेट्टा, संगठन सचिव राधा बाउरी, युवा मोर्चा जिला सचिव सोनू मुंडा, कोषाध्यक्ष अजीत नायक, कयूम अंसारी, अलबीन लकड़ा, अंशु लकड़ा, परविंदर नामधारी, विकास तिर्की, बच्चन उरांव, मंटू पांडे, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, राजेश सिंह, कांके प्रखंड सचिव नवीन तिर्की, साहिल यादव, गोपाल पांडे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष झब्बूलाल महतो, जिला कोषाध्यक्ष माइकल रुंडा, सोहेल खान, लक्ष्मण राम, विजय रविदास, भोलू मलिक, राकेश वर्मा, हरीश महतो, नीरज, ओम शर्मा, एवं अन्य कई कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a Response