जेएमएम नेता सह हेड ऑफ रेफरी फुटबॉल फरीद खान ने अजयनाथ शाहदेव की द टीम को शानदार जीत पर दी बधाई, कहा- नई प्रतिभाओं को मिलेगी उड़ान


रांची : हेड ऑफ रेफरी फुटबॉल सह जेएमएम नेता फरीद खान ने जेएससीए के चुनाव में अजयनाथ शाहदेव की द टीम की शानदार जीत पर बधाई दी है। फरीद खान ने कहा है कि अजयनाथ शाहदेव की अगुवाई में झारखंड की नई खेल प्रतिभाओं को उभरने का और अंतरराष्ट्रीय पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। इससे राज्य में क्रिकेट के खेल में नई पारी की शुरुआत होगी। उन्होंने शाहदेव की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा है कि राज्य क्रिकेट की पिच पर अब नई प्रतिभाओं को निखारने के अवसर बढ़ेंगे।

जानकारी हो कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) को आज नया नेतृत्व मिल गया है। अजयनाथ शाहदेव को जेएससीए का नया अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही संगठन में बदलाव की बयार साफ़ नजर आई। अजय नाथ शाहदेव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराकर यह पद हासिल किया। उनके जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गई। जीते उम्मीदवार सचिव : सौरभ तिवारी,उपाध्यक्ष : संजय पांडेय,संयुक्त सचिव : शहबाज़ नदीम,कोषाध्यक्ष : अमिताभ घोष रहे.पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम जैसे खिलाड़ियों का संघ के प्रशासनिक ढांचे में शामिल होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि संघ अब खिलाड़ियों की ज़रूरतों को

