डर्टी वीडियो से झारखंड की सियासत गरमाई, बन्ना गुप्ता के बाद सीपी सिंह ने दी सफाई
डर्टी वीडियो से झारखंड की सियासत गरमाई, बन्ना गुप्ता के बाद सीपी सिंह ने दी सफाई
********** गुलाम शाहिद* **’
बन्ना गुप्ता अश्लील वीडियो प्रकरण अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रांची विधायक और प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के डर्टी वीडियो कॉल का मामला सुर्खियों में है। इसकी जानकारी खुद सीपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दी है। रांची विधायक सह पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने व्हाट्सएप पर उनके साथ अश्लील वीडियो में बात चित करने का प्रयास किया l
उन्होंने इसकी जानकारी लालपुर थाना में लिखित दी है। उन्होंने मंगलवार कचहरी रोड स्थित आवास में इस बात की जानकारी मीडिया को भी दी। सीपी सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात किसी ने उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल किया। वीडियो कॉल पर बताया कि मोबाइल स्क्रीन में दिख रही अज्ञात महिला नग्न हालत में थी। वह काफी अस्त-व्यस्त हालत में थी। सीपी सिंह ने मामले की जानकारी एसएसपी किशोर कौशल को दी है और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को रात के 1:15 बजे वे सोने की तैयारी में थे। इसी दौरान नंबर (+917408335243) से वाट्सएप पर फोन आया। फोन रिसीव किया तो कोई महिला अश्लील बातें करने लगी। फोन काटने लगे, तो दिखा कि महिला आपत्तिजनक स्थिति में है। फोन काटने में दिक्कत होने लगी तो मोबाईल ऑफ कर दिया। थोड़ी देर बाद ऑन किया उसे म्यूट करके सोने लगे।लगातार हो रही इन घटनाओं से झारखंड की सियासत गरमाई हुई है। सीपी सिंह ने कहा कि बन्ना गुप्ता और मुझे किए गए वीडियो कॉल प्रकरण की जांच हो चाहिए।

You Might Also Like
मत्स्य उत्पादन में झारखंड को आत्मनिर्भर बनाएं, खुशहाली लाएं: शिल्पी नेहा तिर्की
मात्स्यिकी विषयक कार्यशाला-सह-संगोष्ठी आयोजित, वेद व्यास आवास योजना के 246लाभुकों के बीच कार्यादेश का वितरण, 540लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां वितरित...
ڈاکٹر ابو ریحان بچوں کے ماہر اور غریب پرور ڈاکٹر کی مثالی شخصیت (ڈاکٹر عبیداللہ قاسمی 7004951343)
انسانی زندگی میں صحت و تندرستی خدا کی ایک بہت بڑی نعمت ہے جس کی جتنی قدر کی جائے کم...
समाज में बदलाव की लहर लाने वाले वाहक होंगे सम्मानित, उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के 21 गोल्डन अचीवर्स होंगे सम्मानित
इंदौर, हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जहाँ समाज में बदलाव की सबसे बड़ी ताकत सरकारें, नीतियाँ या संसाधन...
पीएम मोदी का बयान ओछी राजनीति का परिचायक: सुबोधकांत सहाय
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध असम की जनसभा में दिए...








