Sunday, September 8, 2024
Ranchi Jharkhand News

झारखंडी प्रत्याशी हैं इंडिया गठबंधन की यशस्विनी सहाय

रांची । रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय झारखंड की भूमि पुत्री हैं । कुमारी सहाय अभी तक की रांची लोकसभा क्षेत्र की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति और समाज सेवा की रही है। इनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय कई बार विधायक और केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। यह झारखंड के पलामू जिले के तरहसी अंचल की रहने वाली हैं। इसी अंचल के तरहसी गांव में उनके परदादा सुखदेव सहाय के नाम पर डिग्री कॉलेज कई एकड़ जमीन पर बनी है। आज के दिन में इस कॉलेज में 3000 से ऊपर बच्चे बच्चियों पढ़ रही हैं जिनमें 2000 से ज्यादा लड़कियां हैं। पहले के जमाने में बाहर जाकर पढ़ने के लिए लड़कियों के पास कोई साधन नहीं था। ऐसे में सहाय परिवार ने इनको शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। इसके साथ ही दादी तथा दादा क्रमशः इंद्राणी बृजदेव सहाय के नाम पर एक स्कूल इनके पुश्तैनी मकान पर चल रही हैं। इन संस्थानों में स्थानीय दर्जनों बेरोजगारों को नौकरी मिली है, नौकरी की बदौलत ही आज उनके परिवार की जीविका चल रही है। इन परिवारों के लोग पलामू के इस सहाय परिवार की आज भी प्रशंसा करते नहीं थकते। कुमारी सहाय मुंबई यूनिवर्सिटी के नर्सिंगमुजी कालेज से ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री की है। यहां से डिग्री हासिल करने के बाद यूनाइटेड नेशंस क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट इटली से ला की डिग्री हासिल की।उसके बाद से वह मुंबई फैमिली कोर्ट और सेशन कोर्ट में बतौर अधिवक्ता अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं और झारखंड में बाल श्रम, यौन शोषण, महिला तस्करी की रोकथाम और पोक्सो एक्ट पर काम कर रही हैं।

Leave a Response