जेसीआई रांची उड़ान ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे छाता, टिफिन बॉक्स व पठन-पाठन सामग्री


रांची। ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एचआई-67 परिसर में विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के बीच छाता,टिफिन बॉक्स, पठन-पाठन सामग्री व सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया।
जेसीआई रांची प्रेसिडेंट ट्विंकल छावनिका ने कहा कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा जरूरतमंदों को सहयोग किया जाता है। इस क्रम में शनिवार को हरमू के आसपास के स्लम एरिया के बच्चों के बीच उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव अदिति मेवाड़ा, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन अभिलाषा सराफ, पूर्व प्रेसिडेंट अनिता अग्रवाल, सदस्य मीनू अग्रवाल, प्रिया लखोटिया सहित अन्य उपस्थित थे।

You Might Also Like
تفرقہ بازی بہرحال مذموم ہے ، (رانچی کی ایک پریس کانفرنس کے تناظر میں )
°°°°°°°°°آفتاب ندوی دھنباداسی ہفتہ رانچی کے ایک اخبار میں خبر چھپی کہ رانچی شہر کے ایک معروف عالم مولانا عبید...
“झारखंड थैलेसीमिया पीड़ितों एवं रक्तदान के मांगों पर अवश्य कार्रवाई सुनिश्चित होगी”
आज विश्व दिव्यांता दिवस के उपलक्ष्य में "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन" का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल...
एनसीवीईटी ने अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन को अवार्डिंग बॉडी (स्टैंडर्ड) के तौर पर मान्यता दी
नई दिल्ली, 01 दिसंबर, 2025 : राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) ने 26 नवंबर, 2025 को अडानी स्किल्स...
तीनों मैच में कांटे की टक्कर, मॉर्निंग ग्रुप के तत्वाधान में खेले जा रहे शमी, शब्बीर आज़ाद बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज जबरदस्त मुकाबला
तीनों मैच में कांटे की टक्कर, मॉर्निंग ग्रुप के तत्वाधान में खेले जा रहे शमी, शब्बीर आज़ाद बैडमिंटन टूर्नामेंट में...







