महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार पर जमीयत उलेमा हिंद ने जताया विरोध


चान्हो: जमीयत उलेमा हिंद के चान्हो प्रखण्ड सचिव मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एक महिला डॉक्टर का नक़ाब खींचे जाने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस कृत्य को निंदनीय, असंवेदनशील और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने कहा कि किसी भी महिला के पहनावे और धार्मिक आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री इस घटना पर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में महिलाओं की गरिमा, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है।

You Might Also Like
गव्य विकास निदेशक की सामंती कार्यशैली से झारखंड सरकार की छवि हो रही धुमिल : विजय शंकर नायक
*"सरकार पहुंच रही जन-जन के द्वार, अधिकारी खड़ी कर रहे रजिस्टर और अनुमति की दीवार" ! रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस...
आ गए हैं देखिये उमरा कर सारे खुशनसीब: कारी सोहेब
oplus_1048576 रांची, 12 अक्टूबर। उमरा की सआदत हासिल करने के बाद सना हज व उमरा सर्विस के डायरेक्टर हाफिज गुलशाद...
दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल हुए नुरुल्लाह हबीब नदवी
चुनाव आयोग के खिलाफ बारा खंभा मेट्रो स्टेशन से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए प्रदर्शन में हुए शामिल दिल्ली। चुनाव...
तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर के साथ रांची में अपनी मौजूदगी मजबूत करते हुए होमलेन ने सिंग मोड़ में एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ किया
यह नया एक्सपीरियंस सेंटर सिंह मोड़, रांची के घर मालिकों को सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और एआई-सक्षम होम इंटीरियर समाधान प्रदान करेगा...







