महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार पर जमीयत उलेमा हिंद ने जताया विरोध


चान्हो: जमीयत उलेमा हिंद के चान्हो प्रखण्ड सचिव मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एक महिला डॉक्टर का नक़ाब खींचे जाने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस कृत्य को निंदनीय, असंवेदनशील और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने कहा कि किसी भी महिला के पहनावे और धार्मिक आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री इस घटना पर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में महिलाओं की गरिमा, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है।

You Might Also Like
झारखंड में पहला रोबोटिक सर्जरी उपलब्ध, 150 बेड, 4 मॉड्यूलर ओटी , 8000 स्क्वायर फीट का आईसीयू , 20 बेड का एनआईसीयू के साथ झारखंड के लोगों के लिए उपलब्ध
oplus_3145728 एम एस मेमोरियल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल आलम हॉस्पिटल का एक यूनिट का उद्घाटन आज रांची : एम एस मेमोरियल...
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में नौशीन खान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
हिदायतुल्लाह खान के नेतृत्व में जोरदार जनसंपर्क अभियान बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का उत्साहपूर्ण साथ जमशेदपुर: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग...
इक्फ़ाई विश्वविद्यालय में 2026 एडमिशन के लिए प्रॉस्पेक्टस जारी
रांची : इवफ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड 2026 एडमिशन प्रॉस्पेक्टस आज जारी किया गया. मीडिया और प्रेस को संबोधित करते हुए, विश्वविद्यालय...
एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
एयरटेल ने स्पैम की समस्या से निपटने के अपने लगातार प्रयासों के तहत आज अपना नया AI-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम...







