Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

‘हर घर रक्तदान’ का संदेश लेकर भारत परिक्रमा पर निकले जयदेव राउत पहुंचे रांची

रोटरी क्लब सहित अन्य संस्थाओं ने किया भव्य स्वागत

रांची। ‘हर घर रक्तदान’ का पैगाम लेकर विगत एक अक्टूबर,2022 को साइकिल पर सवार होकर भारत परिक्रमा पर कोलकाता से निकले जयदेव राउत रविवार को राजधानी रांची पहुंचे।
उनके इस परिक्रमा का एकमात्र उद्देश्य ‘हर घर रक्तदान’ का पैगाम देश के कोने-कोने में फैलाना है। श्री राउत ओडिशा होते हुए घाटशिला, जमशेदपुर होते हुए शनिवार को तमाड़ पहुंचे थे। रविवार ( 27 अगस्त) को वे तमाड़ से सुबह करीब 7.30 बजे रांची के लिए प्रस्थान किए। रांची पहुंचने के बाद अपराह्न 3 बजे प्रेस क्लब में उनका स्वागत किया गया। झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की तरफ से शाम को उन्हें लालपुर के एक होटल में ठहराया गया। जहां पर शाम छह बजे बंगाली युवा मंच द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। रोटरी क्लब में उनका स्वागत डॉ. श्रीमती जूही, सजल बनर्जी, वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी तुषार कांति शीट, विवेक राय, जेआर काली सहित अन्य ने किया।
सोमवार को उनका झारखंड के राज्यपाल से मुलाकात का कार्यक्रम है। श्री राउत रांची के रिम्स रक्त कोष का परिदर्शन भी करेंगे। मंगलवार को वे पुरुलिया के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त जानकारी
‘रक्तदान एक पहचान’ संस्था
के विजय गांगुली ने दी।

Leave a Response