सदका फितरा अदा करने के लिए साहबे नसाब (मालदार) होना जरूरी नहीं
रांची: रमजान महीने के आखिर में सदका फितरा अदा करना है। इसके पीछे हिक्मत (सोच) यह है कि इसकी अदायगी करने से एक तो गरीबों को खाने को कुछ मिलता है और दूसरा रोजेदार द्वारा रोजे के दौरान की गई गलतियों और फुजूल कामों का कफ्फारा अदा हो जाता है। सही बुखारी और सही मुस्लिम के अनुसार, एक हदीस है कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने सदक़ा फितरा को अनिवार्य (करार) बना दिया। सदका फितरा रमजान के महीने के अंत में ईद की नमाज से पहले हर मुसलमान, गुलाम, आजाद, मर्द, औरत, बच्चे, बूढ़े, एक सा (लगभग ढाई किलो) रोजाना खाने वाली चीजों में से अदा करना यानी निकालना है। अगर ईद की नमाज़ के बाद सदक़ा फित्रा दिया जाए तो वह आम सदका में से एक होगा। फितरा अदा नहीं होगा। ईद की नमाज़ से पहले सदक़ा फ़ितरा निकालना सही है। सदक़ा फितरा केवल अनाज के रूप में अदा करना बेहतर है। लेकिन यदि इस अनाज का मूल्य यानी नकद भी बतौर फितरा में दिया जाता है, तो यह सही है। सदका फितरा केवल गरीबों और बेसहारा (मिस्किन) लोगों को दिया जाएगा। यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि सदका फितरा अदा करने के लिए साहबे नसाब यानी मालदार होना जरूरी नहीं है। शरीयत में इसका कोई प्रमाण नहीं है।
मौलाना मोहम्मद शफीक अलियवी खतीब जामा मस्जिद अहले हदीस अंसार नगर कर्बला चौक रांची।

You Might Also Like
राज्यसभा के लिए शहजादा अनवर को उम्मीदवार बनाने की मांग तेज
रांची: आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा तेज हो गई है। इसी क्रम में...
राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने के हाथों यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन फैमिली स्टोर का आगाज़
कांके रोड में फैशन प्रेमियों को मिला इंटरनेशनल ब्रांड का नया ठिकाना रांची :आज दिनांक 26 मई 2026 को राजधानी...
एयरटेल ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष, नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार
राँची। भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) की एक समिति के सामने अपनी नई “प्रायोरिटी पोस्टपेड” सेवा को लेकर अपना...
“रांची उपयुक्त महोदय से रक्त विकार रोगी/परिजन एवं रक्तवीर का प्रतिनिधिमंडल मिला”
झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं "लहू बोलेगा"रक्तदान संगठन रांची के नेतृत्व में आज रांची उपयुक्त महोदय से थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक...








