Jharkhand News

इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जिताएं और रांची संसदीय क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएं : दीपक लाल

Share the post

रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक लाल ने कहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट पर आईएनडीआईए का परचम लहरेगा। रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता, खासकर युवाओं ने युवा प्रत्याशी सुश्री सहाय को विजयी बनाकर संसद भेजने की ठान ली है।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के पूर्व भाजपा के सांसद ने जनता से जितने वादे किए, पूरे नहीं हुए। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाके विकास से वंचित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति भाजपा के सांसद उदासीन रहे। इन वजहों से जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चहेते बड़े-बड़े पूंजीपतियों का लगभग 16 लाख करोड़ रूपया कर्ज माफ कर दिया। वहीं, किसान और गरीब तबके के लोग कर्ज के बोझ तले कराह रहे हैं।
उन्होंने रांची संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने की अपील की। दीपक लाल ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान मिल रहे रुझानों से यह प्रतीत होने लगा है कि सुश्री सहाय रिकार्ड मतों से विजयी होंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति झूठ की बुनियाद पर टिकी है। भाजपा झूठे वादे कर जनता को भ्रमित कर रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

Leave a Response