कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी लेना हो तो “वाॅन्डर अर्थ” आएं, बेहतरीन सेवाएं पाएं : एके सिंह


रांची। कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाइक या मोपेड लेना हो तो राजधानी रांची के तुपुदाना (खूंटी रोड) स्थित कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल डिवीजन के अधिकृत बिक्रेता “वाॅन्डर अर्थ” से लें। ऐसा मानना है, कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों का।
यहां ग्राहकों को आफ्टर सेल सर्विस की बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध है।
इस संबंध में कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी यूज कर रहे हेहल (सुंदर नगर) निवासी एक ग्राहक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने एक कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी अधिकृत विक्रेता “वाॅन्डर अर्थ”(तुपुदाना रांची) से खरीदी। विगत लगभग दो साल से स्कूटी चला रहे हैं।

इस दौरान उन्हें स्कूटी में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हुई। इस बीच तीन-चार बार उनके शोरूम में स्कूटी की सर्विसिंग कराने पहुंचा। इस क्रम में देखा कि ‘वाॅन्डर अर्थ’ के कर्मी ग्राहक संतुष्टि के प्रति तत्पर हैं। वहीं, ‘वाॅन्डर अर्थ’ के व्यवस्थापक सतीश कुमार ने कहा कि ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि हमारा लक्ष्य है। किसी भी कंपनी के ब्रांड को स्थापित करने में ग्राहकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि ग्राहक हमारी परफॉर्मेंस और सेवाओं से संतुष्ट हैं तो यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग काफी बढ़ रही है। यह युवाओं और महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के बेहतर परफार्मेंस से प्रभावित होकर लोग कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्राथमिकता दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यहां ग्राहकों की संतुष्टि का पूरा ध्यान रखा जाता है। शोरूम में ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रतिष्ठान के कर्मी सदैव सक्रिय रहते हैं। वाहन खरीदने के बाद किसी भी तरह की परेशानी आने पर ग्राहकों की समस्याओं का तत्काल निदान किया जाता है। ताकि कंपनी के प्रोडक्ट के प्रति ग्राहकों की विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने बताया कि कोमाकी स्कूटी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, हर आयु वर्ग के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। बेहतरीन परफॉर्मेंस और आकर्षक लुक के कारण कोमाकी स्कूटी, बाइक या मोपेड को लोग पसंद कर रहे हैं। कोमाकी स्कूटी के परफॉर्मेंस से प्रेरित होकर विशेष रूप से युवा व महिला खरीदारों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण कोमाकी स्कूटी और बाइक ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट पर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राहकों की शिकायतों का ससमय निवारण नहीं किया जाना काफी हद तक कंपनी की छवि को प्रभावित करता है।
इसलिए यह ध्यान रखा जाना जरूरी है कि कंपनी की साख पर आंच न आए। इस दिशा में ‘वाॅन्डर अर्थ’ प्रतिबद्ध है।








