Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

झारखंड के 16 जिलों में 10 तक हीट वेब की चेतावनी, लू चलने की संभावना

रांची में भी 7 जून से लू चलने की संभावना, मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी संभावना

रांची। झारखंड के 16 जिलों में 10 जून तक लू – चलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र – ने हीट वेब – का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि शुक्रवार 7 जून से 10 जून के बीच झारखंड के अधिकतर जिलों में लू का प्रकोप देखा जाएगा। झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी तथा उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी। हालांकि, इसी दिन दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम केंद्र के प्रमुख के मुताबिक, 8 से 10 जून तक राज्य के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी और उससे सटे उत्तर पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर लू चलेगी. उत्तर-पश्चिमी हिस्से में 6 जिले आते हैं। दक्षिणी हिस्से में 4 और मध्य झारखंड में 6 जिले आते हैं। इस तरह 16 जिलों रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में 8 से 10 जून तक लू चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी रांची में भी 7 जून से लू चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, 9 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। मौमस विभाग ने कहा है कि राज्य में अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड वृद्धि होगी। इसके बाद अगले 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव होगा, ऐसी संभावना नहीं है। 11 जून से राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है।

Leave a Response