All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

​श्री स्वर्ण ज्वेल्स का भव्य शुभारंभ, खरीदारी पर मिल रहा ऑफर

Share the post

​रांची: अक्षय तृतीया के अवसर पर रांची के मेन रोड स्थित आर. अली ग्रैंड मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर श्री स्वर्ण ज्वेलर्स का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन विधायक सीपी सिंह ने किया। उद्घाटन के अवसर पर शोरूम की ओर से ग्राहकों के लिए ऑफर की घोषणा की गई है, जिसमें 50,000 रुपए की डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर इंडक्शन चूल्हा मुफ्त दिया जा रहा है। ​साथ ही 30,000 रुपए या उससे अधिक की खरीद पर लकी ड्रॉ रखा गया है, जिसमें स्कूटी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे इनाम शामिल हैं। यह ऑफर्स सीमित समय के लिए है। वहीं, सभी 22के एचयूआईडी गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 8.5% की छूट दी जा रही है। आईजीआई प्रमाणित डायमंड ज्वेलरी पर सबसे कम रेट की गारंटी और हॉलमार्क सिल्वर प्रोडक्ट्स की विशाल एवं आकर्षक रेंज उपलब्ध है।

संचालक रोहन शाह ने कहा कि यहां डायमंड ज्वेलरी किफायती दामों पर उपलब्ध होगी। शोरूम में सोने-हीरे के साथ चांदी के गहनों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्राहकों को किफायती दामों पर उच्च गुणवत्ता वाले हीरे, सोने और चांदी के आभूषण प्रदान करना है।

Leave a Response