मायरा पॉलीक्लिनिक का भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का अधिकार : Dr इरफान अंसारी


मायरा पॉलीक्लिनिक जन सेवा का एक सशक्त केंद्र : शिल्पी नेहा तिर्की
रांची : मौलाना आजाद कॉलोनी में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई जब अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मायरा पॉलीक्लिनिक का भव्य उद्घाटन झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की. समारोह में रांची के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार,झारखंड के वक्फ बोर्ड सदस्य, इबरार अहमद, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मुख्तार अहमद समेत काफी संख्या में डॉक्टर,शिक्षाविद मौजूद थे.

कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत सहित उसके बाद संस्थापक डॉक्टर ताबां रिज़वी ने स्वागत भाषण में कहा कि मायरा पौलीक्लीनिक केवल एक चिकित्सा संस्था नहीं बल्कि क्षेत्र के गरीब, मजदूर,मध्यमवर्गीय एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा विश्वास का केंद्र है. बस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है और सरकार की कोशिश है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.

उन्होंने मायरा पॉलीक्लिनिक की स्थापना को एक सरहानीय पहल बताते हुए कहा कि संस्थान केवल इलाज का केंद्र नहीं बल्कि मानव सेवा का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध आधुनिक जांच सुविधाए, स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सेवाएं और 24 घंटे आपातकालीन व्यवस्था क्षेत्र के हजारों परिवारों के लिए राहत की कारण बनेगी.उन्होंने संस्थापक डॉक्टर तांबा रिज़वी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ऐसी कोशिशें को सदैव प्रोत्साहित करेगी. विशिष्ट कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब उसके लोग स्वस्थ हो.

उन्होंने कहा कि महिलाओं,बच्चों, बुजुर्ग और वंचित वर्गों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जरूरी है. रांची के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में समय का अत्यधिक महत्व होता है उन्होंने कहा कि कई बार समय पर उपचार नहीं मिलने से मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है ऐसे में मायरा पॉलीक्लिनिक जैसी संस्थाएं व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.








