सुप्रियो भट्टाचार्य से रक्तदान आयोजकों/रक्तदान संगठनों/रक्तवीर का समन्वय संगठन “झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी” के प्रतिनिधिमंडल मिला


झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव सह प्रमुख प्रवक्ता श्रीमान सुप्रियो भट्टाचार्य जी से आज उनके आवास पर झारखंड के 24 जिलों के सक्रिय रक्तदान आयोजकों/रक्तदान संगठनों/रक्तवीर का समन्वय संगठन “झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी” के प्रतिनिधि एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन सहित लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची का प्रतिनिधिमंडल मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड के सभी जिलों के सरकारी ब्लड बैंक के संचालन/निर्धारण/रक्तदान-महादान/आयोजन/प्रोत्साहन/रक्तदान आयोजकों से समन्वय सरकारी एजेंसी झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाईटी “जैसेक्स” को चुस्त-दुरुस्त कर इसी से किया जाए न कि प्राइवेट एजेंसी/कॉरपोरेट/प्राइवेट प्लेयर से कराया जाए जिसका टेंडर भी हो चुका है।
झारखंड में रक्तदान-महादान की किल्लत/कमी पर झारखंड भर के सक्रिय रक्तदान आयोजकों/संगठन की बैठक कर हल किया जाए जो सालों साल से आयोजित नही है।
झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों/बीएमटी पर 15 लाख/बीएमटी सेंटर/निःशुल्क दवा/ब्लड बैंक/रक्तदान प्रोत्साहन एवं अन्य पर झारखंड विधानसभा के चालू सत्र 09 दिसंबर 2025 को झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता श्रीमान प्रदीप यादव के ध्यानकर्षण पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने ऐतिहासिक घोषणा को लागू किया जाए वहीं 06 मार्च एवं 20 मार्च को रक्तदान-महादान के प्रोत्साहन/रक्तदान रिफ्रेशमेंट पर झारखंड विधानसभा में ही झारखंड भाकपा माले के माननीय विधायक कॉमरेड अरुप चटर्जी जी ने भी सवाल किया और दो-दो चिट्टी लिखकर प्रतिनिधिमंडल भी मिलें थे जिसको लागू किया जाए।
झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-अप्लास्टिक एनीमिया एवं सक्रिय रक्तदान आयोजकों/संगठनों का पहला झारखंड राज्य सम्मेलन रांची में आयोजित होगा जिसमें माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्रीमान हेमंत सोरेन जी,माननीया विधायक एवं सभापति कल्पना सोरेन मैड़म,माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी एवं आप समेत कई गणमान्य व्यक्तित्व को आमंत्रण का प्रस्ताव है।
प्रतिनिधिमंडल को एक घण्टे से अधिक गंभीरतापूर्वक जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रमुख प्रवक्ता श्रीमान सुप्रियो भट्टाचार्य जी ने सुना और चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी के राज्य संयोजक सह संस्थापक लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के रक्तवीर नदीम खान,झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के राज्य संयोजक संजय टोप्पो,रक्तवीर मो बब्बर,रक्तवीर साज़िद उमर शामिल थे








