Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

मशहूर टीवी आर्टिस्ट रेखा सहाय चैती दुर्गा पूजा महोत्सव में हुईं शामिल

नारी शक्ति की प्रतीक है मां दुर्गा: रेखा सहाय

विशेष संवाददाता

रांची। प्रख्यात टीवी कलाकार रेखा सहाय राजधानी के डोरंडा स्थित काली मंदिर रोड पर आयोजित चैती दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुईं।
इस अवसर पर श्रीमती सहाय ने चैती दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सभी पदधारियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।


उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से अद्भुत ऊर्जा मिलती है।
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा नारी शक्ति की प्रतीक है। शक्ति की देवी दुर्गा की आराधना से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्रीमती सहाय ने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए देश,राज्य व समाज की खुशहाली की कामना की।
मौके पर चैती दुर्गा पूजा आयोजन समिति की ओर से श्रीमती सहाय सहित अन्य महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर काली मंदिर रोड डोरंडा चैती दुर्गा पूजा आयोजन समिति के संयोजक व पूर्व पार्षद दीपक राम व अन्य सहित काफी संख्या में पुरुष-महिला श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Leave a Response