ईद समस्त मानवता के लिए खुशियाँ, अमन और भाईचारे का पैगाम लाती है : उर्दू शिक्षक संघ
गले लगकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद
राँची, दिनांक, 24/04/23, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन केंद्रीय कार्यालय में किया गया l जिसमे विभिन्न शिक्षक संगठनों के राज्य प्रतिनिधियों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, झारखंड स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोशिएशन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ +2 संवर्ग एव्ं आयोजनकर्ता झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ शामिल थे l
झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के महासचिव अमीन अहमद, नाज़िम अशरफ, मकसूद जफर हादी, मोo फखरुद्दीन, शहज़ाद अनवर द्वारा विशिष्ट अतिथि आशुतोष कुमार, विजय बहादुर सिंह, अरुण कुमार दास, मंगलेश्वर उराँव, र्डॉo सुधांशु कुमार सिंह, एव्ं अन्य को साफा पहनाकर स्वागत किया गया और एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी गई साथ ही मीठी सेवईयाँ खिलाकर ईद की खुशियाँ बांटी गई l
महासचिव अमीन अहमद नें कहा कि ईद हमारे लिए ख़ुशियों के साथ साथ समस्त मानव जीवन के लिए अमन और भाईचारे का पैगाम लाती है l इस मौके पर सभी शिक्षक संगठन के साथियों ने अनेकता में एकता का परिचय देते हुए शिक्षा हित में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का संकल्प लिएl साथ ही साथ राज्य के छात्र, शिक्षक एव्ं शिक्षा हित में विभाग के कार्यों की समीक्षा करते कार्ययोजना बनाई गई l
भवदीय
शहज़ाद अनवर
प्रदेश प्रवक्ता
झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ l

You Might Also Like
چترا چیئرمین عطاالرحمان بابو بھائی کی الحاج شاہ عمیر سے ملاقات
رانچی/چترا، (عادل رشید): چترا نگر پریشد کے چیئرمین عطاالرحمان بابو بھائی نے جمعیت علماء جھارکھنڈ کے جنرل سکریٹری الحاج شاہ...
रोटरी क्लब और बहावलपुरी पंजाबी समाज ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
रांची: रोटरी क्लब ऑफ रांची, बहावलपुरी पंजाबी समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श एवं...
अल्पसंख्यक अधिकार मिलन समारोह 28 को रांची मे, स्वागत समिति का गठन, अध्यक्ष अशरफ़ हुसैन, महासचिव जावेद खान बने
oplus_1048576 रांची: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस उलेमा ए झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी के आवास पर अल्पसंख्यक...
शादी के बंधन में बंधे मोहम्मद साद
oplus_3145728 रांची: (आदिल रशीद) आज के फैशन के दौर में जहां हर कोई फैशन और दिखावा के पीछे भागता नजर...








