ईडी ने रांची रजिस्टरी ऑफिस पहुंच कर खंगाला दस्तावेज
रांची: शुक्रवार को आइएएस अधिकारी और रांची के पूर्व उपायुक्त रहे छवि रंजन ईडी कार्यालय हाजिर नहीं हुए। लेकिन शाम बोलते ही अचानक ईडी की टीम रांची रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच कर हड़कंप मचा दिया। पहली बार है जब ईडी ने रांची की रजिस्ट्री कार्यालय में ईडी पहुंची और यहां वे माइनिंग लीज से संबंधित दस्तावेज तलाश करने लगे। बताया गया कि के ईडी की टीम छह बजे के करीब पहुंची थी। इस दौरान एजेंसी ने माइनिंग लीज से संबंधित कई दस्तावेज प्राप्त किया। वहीं हाल के दिनों में रांची में जिन भूखंडों की रजिस्ट्री चर्चा में रही, उनके रिकॉर्ड भी ईडी ने तलाश किया, और अपने साथ ले गई। बता दें कि खनन लीज से संबंधित मामला झारखंड में पिछले वर्ष से काफी चर्चा में है। जिन रिकॉर्ड की खोजबीन ईडी कर रही है वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से मिले खनन पट्टा (माइनिंग लीज) की है। वहीं यह भी सूचना है कि इनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर भी रजिस्ट्री हुई जिसके दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं। अब आगे क्या होगा और कौन कौन इस जल में आनेवाले हैं यह देखना दिलचस्प होगा।

You Might Also Like
बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा, लेकिन दीर्घकालिक निवेश की संभावना मजबूत: बंधन लाइफ इंश्योरेंस
भारत के शेयर बाज़ार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव है। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की...
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी का हज ट्रेनिंग कैंप 11 को
शनिवार दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह साढ़े दस बजे से कर्बला चौक हव्वारी मस्जिद के पास सफायर हाइट्स में...
जनता दरबार लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस
लापरवाह कर्मचारी पर 48 घंटे में शोकॉज और आरोप पत्र गठित करने का आदेश नगड़ी सीओ को सीआई और कर्मचारी...
झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 के अंतर्गत राँची जिले में जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति की बैठक
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक समिति के गठन से अभिभावकों पर पड़ने वाले...








