सुप्रियो भट्टाचार्य से मिले झारखंड कुरैश कॉन्फ्रेंस का प्रतिनिधि मंडल
रांची: झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हाजी बिलाल कुरैशी के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश क़ुरैश कॉन्फ्रेंस का एक प्रतिनिधिमंडल आज झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य से मुलाकात की। उन्हें फूल, माला, बुके,शॉल और पगड़ी बांधकर क़ुरैश कॉन्फ्रेंस कि तरफ से सम्मानित किया। साथ ही कॉन्फ्रेंस की विशेष बैठक(कमिटी विस्तार) में अनुमति दिलाने की कोशिश के लिए शुक्रिया अदा किया। हाजी बिलाल कुरैशी ने सुप्रियो भट्टाचार्य से कहां के झारखंड प्रदेश कुरैश कॉन्फ्रेंस सामाजिक कार्य में आगे बढ़ रही है। हम उम्मीद करते हैं हमारे इस कार्य में आपका सहयोग मिलेगा। जिस पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सबसे पहले आप लोगों को बधाई। कुरैश कॉन्फ्रेंस में अच्छे लोग आए हैं। आप लोग काम करें जहां मेरी जरूरत पड़ेगी हम वहां पर आपको खड़े मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल में कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष आजाद कुरैशी, सद्दब कुरैशी, जियाउल कुरैशी, शमशेर खान आदि थे।

You Might Also Like
सामाजिक उत्थान के लिए “सॉल्यूशन” ठोस समाधान
*जागरूकता, परामर्श व कौशल विकास के विजन से समाज को सशक्त बनाना मिशन : सुबीर कुमार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)। यथा...
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...








