इफ्तार के जरिए भाईचारे को बढ़ावा दिया जाता है :कौसर
भाईचारे और हमदर्दी का महीना है रमजान
रांची : रमजान को नेकियों का मौसम कहा जाता है. इस महीने में मुस्लिम धर्म के अनुयायी अल्लाह की इबादत यानी उपासना करते हैं. अपने परमेश्वर को संतुष्ट करने के लिए उपासना के साथ, कुरान की तिलावत और दान धर्म करते हैं. नमाज पढ़ते हैं और रोजा रखते हैं. ये उपवास अल्लाह के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक है.रांची के कलाल टोली में रहने वाली कौसर परवीन जो वीमेंस फ्रीडम संस्था के डायरेक्टर हैं वह बताती हैं कि , “रमजान इबादत का महीना है। इस दौरान हम अल्लाह के लिए भूखे रहते हैं। ये हमारा इम्तिहान होता है।
यह महीना हमदर्दी का है। इस महीने में हर रोजेदार को भूखे की भूख और प्यासे की प्यास का एहसास होता है। उसे पता चलता है कि दुनिया के जिन लोगों को गरीबी की वजह से फाके होते हैं, उन पर क्या बीतती होगी। रोजे से आदमी में इंसानियत के प्रति हमदर्दी का जज्बा पैदा होता है। इस महीने में नेकी, हमदर्दी, सहयोग और भाईचारे का एहसास होता है। गरीब और अमीर को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का मौका मिलता है। रमजान के पाक महीने के बारे में वह बताती हैं, इस पाक माह में कोई भी रोजेदार छोटी-छोटी बुराइयों से बचने की कोशिश करता है और कमजोर लोगों की बेहतरी के लिए कोशिश करता है. इफ्तार के जरिए भाईचारे को बढ़ावा दिया जाता है तो जकात के जरिए लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं.
( ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें खबर ओनली हिंदी|आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट)

You Might Also Like
All India NewsBlogDhanbad NewsJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi NewsUncategorized
مولانا مدنی کا بیان ظلم کے خلاف ایک طاقتور آواز: از—– آفتاب ندوی جھارکھنڈ
ابھی نام نہاد نیشنل میڈیا اوراسکے ضمیر فروش اور بے ایمان اینکر مولانا محمود مدنی کے بھوپال بیان کو لیکر...
विश्व एड्स दिवस — विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने निकाली जागरूकता रैली
एड्स जागरूकता के संदेश के साथ सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएँ मुजफ्फर हुसैन, संवाददाता, राँची:— विश्व एड्स दिवस के अवसर पर...
“झारखंड थैलेसीमिया पीड़ितों/परिजनों एवं रक्तवीरों के मुद्दों का निष्पादन होगा”
झारखंड के जनप्रतिनिधियों के द्वार चलो अभियान के तहत झारखंड के थैलेसीमिया पीड़ितों/परिजनों एवं रक्तवीरों सहित सामाजिक चिंतकों का प्रतिनिधिमंडल...
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी से मुलाक़ात, हज हाउस रांची में 11 जनवरी को फ़िक्री सेमिनार
रांची: झारखंड सामाजिक व फ़िक्री फ़ोरम और तहफ़्फ़ुज़-ए-अइम्मा मसाजिद व मोअज़्ज़िनीन के संयुक्त तत्वधान से 11 जनवरी 2026 दिन रविवार...








