भारत बंद शत-प्रतिशत सफल : सुबोधकांत सहाय


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने एससी-एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण और ओबीसी पर क्रीमी लेयर लागू करने के निर्णय के विरोध में रविवार को यूपीए में शामिल सभी दलों द्वारा आहूत भारत बंद को शत-प्रतिशत सफल बताया। श्री सहाय ने कहा कि केंद्र की भाजपानीत सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। अनुसूचित जाति और जनजाति सहित ओबीसी समुदाय के संविधान सम्मत अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय के हितों के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय के निर्णय को केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर उसमें बदलाव करे।
ताकि देश के अनुसूचित जाति,जनजाति और ओबीसी समुदाय के हितों की रक्षा हो सके।
उन्होंने भारत बंद को सफल बनाने में शामिल सभी दलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like
26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, विभिन्न इलाकों से पहुंचेंगे जुलूस
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने का अनुरोध...
शिव शंकर मुंडा को मिला राष्ट्रीय निर्माण व श्रमिक सेवा सम्मान
oplus_3145728 *भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत, राजधानी रांची में किया गया अभिनंदन रांची। झारखंड के...
रांची में किसना ने किया अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ
--- झारखंड में किसना के 7वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत रांची (23 अगस्त 2026): किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने...
आर्ट ऑफ गिविंग रत्न सम्मान समारोह आज, विभिन्न क्षेत्रों के शख्सियतों को किया जाएगा सम्मानित
*पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल रांची।आर्ट ऑफ गिविंग, झारखंड यूनिट द्वारा “आर्ट ऑफ गिविंग रत्न...







