मजदूरों के हितैषी सर्वमान्य जनप्रतिनिधि थे बच्चा सिंह : सुबोधकांत सहाय


रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व.सिंह मजदूरों, युवाओं के हितैषी एवं सर्वमान्य जनप्रतिनिधि थे। वह अपने क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्र की जनता की सेवा के प्रति भी तत्पर रहा करते थे। यहां तक कि राजनीतिक विरोधियों की भी सेवा करने में वह पीछे नहीं रहते थे।
श्री सहाय ने कहा कि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री के रूप में स्व.सिंह द्वारा जनहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए, जो मील का पत्थर साबित हुए। उनका अकस्मात निधन समाज के हर वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

You Might Also Like
मुसलमानों को पकड़ कर कुछ हिंदुत्वादी शहर का माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं
जमशेदपुर में नवरात्रि में डांडिया इवेंट में शामिल कुछ सरफिरे मुसलमानों को पकड़ कर कुछ हिंदुत्वादी शहर का माहौल ख़राब...
تعلیمی بیداری کانفرنس جمعیۃ علماء پالو جوری دیوگھر
رانچی/دیوگھر؛آج 15 اکتوبر شیکھر نواڈیہ پالو جوری ضلع دیوگھر میں جمعیۃعلماء کے بینر تلے ایک عظیم الشان پروگرام منعقد ہوا...
इंस्पायर विजेता टीम झारखंड का भव्य स्वागत
रांची : इंस्पायर अवॉर्ड मानक में इतिहास रचने वाली टीम झारखंड के राँची लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. क्षेत्रीय...
कनाट प्लेस की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नुरुल्लाह हबीब नदवी
सीजेपी एवं अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने लिया हिस्सा दिल्ली। कनाट...







