All India NewsBloghealthJharkhand NewsNews

उमराह दुर्घटना पर अशरफ खान चुन्नू ने गहरा दुख व्यक्त किया

Share the post

रांची: सऊदी अरब में एक सड़क दुर्घटना में 45 भारतीयों की मौत हो गई। मक्का से मदीना जाते समय उनकी बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई। झारखंड के लोकप्रिय समाजसेवी पठान तंजीम के संरक्षक और दर्जनों संस्था के संरक्षक अशरफ खान चानू खान ने उमराह तीर्थयात्री बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अशरफ खान चानू ने दुर्घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मदीना के पास हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे पर हम गहरा दुख व्यक्त करते हैं। इस दुर्घटना में अब तक 45 उमराह तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश हैदराबाद के हैं।

इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर पूरे परिवारों को धैर्य प्रदान करें और उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मृतकों में 17 पुरुष, 18 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति बच पाया। उसकी पहचान मुहम्मद अब्दुल शोएब के रूप में हुई है। शोएब ड्राइवर के बगल में बैठा था। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर को 54 लोग उमराह के लिए हैदराबाद से गए थे और 23 नवंबर को वापसी था। उनमें से चार लोग रविवार को कार से मदीना निकल गए थे और वहीं रुक गए थे। बस में 46 लोग सवार थे।

Leave a Response