बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ एकजुट होने की अपील


सीधा टोली एवं सरला बिरला के आस पास के लोगों के साथ बैठक आयोजित
रांची। सीधा टोली , सरला बिरला एवं चतरा बस्ती टाटीसिलवे के लोगों के साथ शनिवार को होने वाली बैठक एवं पदयात्रा के पूर्व संध्या पर सभी लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई।
कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
सभी लोगों ने एक स्वर में कांग्रेस को समर्थन देने का वादा किया एवं बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आश्वस्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी का हाल है, उसे अपने वोट की ताकत से बदलने की जरूरत है। मोदी की तानाशाही सरकार को बदलने के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दीपक लाल, बादल सिंह, नंद किशोर यादव, विशाल सिंह, अमर मिश्रा, सूरज यादव, शंकर यादव, रंजन, अभय यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

You Might Also Like
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी का हज ट्रेनिंग कैंप 11 को
शनिवार दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह साढ़े दस बजे से कर्बला चौक हव्वारी मस्जिद के पास सफायर हाइट्स में...
एजुकेशनल टूर फीस विवाद में उतरा झारखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन, जांच की मांग
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के भूगोल विभाग में एजुकेशनल टूर के नाम पर प्रति छात्र 17,000 तक...
जनता दरबार लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस
लापरवाह कर्मचारी पर 48 घंटे में शोकॉज और आरोप पत्र गठित करने का आदेश नगड़ी सीओ को सीआई और कर्मचारी...
रांची अंजुमन चुनाव : नफरत नहीं, एकता की राह चुनें:नेहाल अहमद
रांची :ज़िन्दगी बहुत छोटी है—ना किसी से नाराज़ होकर जीना सही है, ना किसी को नाराज़ करके। असल खुशी तो...







