यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के उच्च बैंक प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ अंचल कार्यालय में ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन ने किया विरोध प्रदर्शन


ऑल इंडिया यूनियन बैंक ऑफिसर एसोसिएशन और ऑल इंडिया यूनियन बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की तरफ से यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया रांची में उच्च बैंक प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ पूरे देश में यूनियन बैंक के 70 हजार सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया,
विरोध प्रदर्शन पूरे 18 अंचल कार्यालय में किया गया रांची अंचल कार्यालय अरगोड़ा चौक पर दोनों संगठनों के लगभग 200 साथियों ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया अंचल प्रमुख रांची को 20 मांगों की सूची भी सौंप गई,
- बैंकों में सभी पदों पर भर्ती शीघ्र करना
- बैंक के पूंजी को अनावश्यक रूप में खर्च करने पर रोक लगे
- अनुकंपा के आधार पर नौकरी शीघ्र प्रदान करना
- बैंक में आउटसोर्सिंग से कम बंद करवाना
- बैंक में अप्रेंटिस की भर्ती बंद हो
- उप श्रम आयुक्त मुंबई में 12 मार्च 2020 को हुए समझौते के अनुसार सब स्टाफ की भर्ती शीघ्र हो
- यूनियन के पदाधिकारी पर आवश्यक रूप से कार्रवाई पर रोक लगे और अल्पसंख्यक यूनियन को बढ़ावा देना बंद करें
- बैंक में समझौते के अनुसार नियम अनुसार समय से कार्य करना
यूनियन बैंक अरगोड़ा चौक में हुए प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी और रांची जिले के महामंत्री डॉक्टर अमन सिबरीवाल ने भी भाग लिया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित किया, प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी संगठन के पदाधिकारी और साथियों का महामंत्री द्वारा आभार प्रकट किया गया और उन्हें धन्यवाद दिया गया, प्रदर्शन का नेतृत्व अधिकारी वर्ग के महामंत्री ज्योत्नेश्वर पांडे और कर्मचारी वर्ग के महामंत्री दिनेश कुमार शर्मा ने किया ! आज यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के अरगोड़ा चौक स्थित अंचल कार्यालय में जिस तरह से विरोध प्रदर्शन किया गया ह उससे कहीं ना कहीं यूनियन बैंक आफ इंडिया के उच्च अधिकारियों तक बात तो जरूर पहुंचेगी अब देखना दिलचस्प होगा की ऑल इंडिया यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया यूनियन बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की मांग को कब तक पूरा करता है या बैंक एसोसिएशन आने वाले दिनों में अपनी मांग को लेक उग्र प्रदर्शन कर अपनी बात प्रबंधन से मनवाता है

You Might Also Like
स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआइआर) को सफल बनाने में सामुदायिक सहभागिता जरूरी : तुषार कांति शीट
*मतदान की शुद्धता के लिए सही मतदाता सूची होना आवश्यक रांची। शहर के जाने-माने समाजसेवी व श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के...
होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय “पिंड दा बुलावा” फूड फेस्टिवल आज से
*पंजाब के पारंपरिक स्वाद का आनंद उठाने का अवसर आदिल रशीद संवाददाता रांची। राजधानी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के रेस्तरां...
ग्राहक सेवा की मिसाल:: वाॅन्डर अर्थ ने सुलझाई परेशान ग्राहक की समस्या
*मामला कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी का रांची। "ग्राहक देवो भव" यानी ग्राहक देवता तुल्य होते हैं। व्यापार में ग्राहकों की संतुष्टि...
दिनभर घर-घर, रातभर ऑनलाइन: वार्ड 16-17 की बीएलओ कर्मी कुजूर निभा रहीं एसआईआर की जिम्मेदारी
oplus_3145728 पूरा परिवार बना सहयोगी, बेटी कॉलेज से लौटकर करती है ऑनलाइन कार्य में मदद रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)...







