आक्रोशित उपभोक्ता के विरोध का नायाब तरीका :पियाजियो इलेक्ट्रिक मालवाहक टेंपो के डीलर “क्वालिटी एंड ट्रैक्टर्स” पर ग्राहक ने लगाया आरोप कहा, दावे के अनुसार नहीं है गुणवत्ता


रांची। राजधानी के हरमू निवासी व्यवसायी उपेन्द्र कुमार ने पियागिओ के इलेक्ट्रिक बैट्री चालित मालवाहक टेंपो के डीलर “क्वालिटी एंड ट्रैक्टर्स” पर गलत दावे कर वाहन बिक्री करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वाहन विक्री करते समय डीलर द्वारा ग्राहकों की खूब खातिरदारी की जाती है।

गारंटी-वारंटी संबंधी अनेक
लुभावने ऑफर किए जाते हैं, लेकिन वाहन बेचने के बाद ग्राहकों की समस्यायों के प्रति उदासीनता बरती जाती है। उन्होंने कहा कि वाहन में किसी प्रकार की त्रुटि आने पर वर्कशॉप में काम करवाने में वाहन मालिक को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि “क्वालिटी एंड ट्रैक्टर्स” से पियागियो कंपनी के इलेक्ट्रिक बैट्री चालित दो वाहन खरीदे।
उन्हें कहा गया कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर वर्कशॉप में तुरंत काम होगा। बैट्री या अन्य उपकरणों में खराबी आने पर गारंटी-वारंटी के तहत रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। लेकिन उनके वाहन में खराबी आने के बाद वर्कशॉप में रिप्लेसमेंट के लिए उन्हें काफी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनका वाहन संख्या जेएच 01एफजे 5723 और जेएच 01 ईएस 2726 (पियागिओ बैट्री चालित मालवाहक) में बैट्री की समस्या गारंटी पीरियड में ही होने लगी। कंपनी के दावे के मुताबिक बैट्री काम नहीं कर रहा था। वह इसकी शिकायत करने कंपनी के वर्कशॉप पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायतों की अनदेखी की गई। शोरूम संचालक द्वारा उपेक्षापूर्ण रवैए से निराश होकर उन्होंने लोगों को पियाजियो इलेक्ट्रिक मालवाहक टेंपो नहीं खरीदने के लिए जागरुकता
अभियान छेड़ रखा है। लोगों को बता रहे हैं कि पियाजियो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना धोखा है। उन्होंने कहा कि जीविकोपार्जन के लिए उन्होंने टेंपो खरीदा, लेकिन घर से ही उन्हें पैसे लगाने पड़ रहे हैं।








