अनुठा इफतारी: हाजी शरीफ होटल की जलेबी
अनुठा इफतारी: हाजी शरीफ होटल की जलेबी
रांची (गुलाम शाहिद) इफ़्तार के पकवानों की फेहरिस्त बहुत लम्बी है. अमूमन रोज़ा खजूर से ही खोला जाता है. दिनभर के रोज़े के बाद तरह- तरह के शर्बत गले को तर करते हैं. फलों की चाट इफ़्तार के खाने का एक अहम हिस्सा है.रांची के मुस्लिम बहुल इलाकों में शाम को इफ्तार के समय विभिन्न खाद्य पदार्थों की दुकानें लगती हैं। इफ्तार के बाद रात में तरावीह की नमाज के बाद लोग मंडियों में दिखाई देते हैं। रांची में यदि आप खास जायका ढूंढ़ रहे हैं तो कोई कमी नहीं है। इस शहर में एक से बढ़कर एक स्वाद हैं, लेकिन यहां की जलेबी की बात ही कुछ और है। यकीनन आपने कई जगहों पर जलेबियां चखी होंगी लेकिन यहां ऐकरा मस्जिद चौक पर हाजी शरीफ होटल की जलेबी एक अलग ही याद होती है।
इसी जगह पर करीब पिछले 60 वर्ष से जलेबी का एक ठेला लगता था । ठेले पर पहले एक आदमी बहुत लजीज जलेबी बनाता था। इसी जलेबी से दूर-दूर तक इसकी शोहरत थी। लेकिन अब उस शख्स के गुजर जाने के बाद उसका बेटा परवेज आलम इस ठेले को होटल में बदल दिया है। अपने पिता के कारोबार को आगे बढ़ा रहा है। आज भी यहां की जलेबी का स्वाद वही है। लोग इफ्तार के बाद बढ़-चढ़कर इनकी जलेबी और पुडी बड़ी चाव से खाते हैं ।हाजी शरीफ होटल के मालिक परवेज
ने बताया ‘हमारे जलेबी का स्वाद एकदम इमरती जैसा लगता है। हमारी दुकान पर इफ्तार के बाद 7 बजे से लेकर सहरी तक ग्राहक आते हैं और जलेबी खाते हैं।’ जलेबी खाने आए शाहिद अयुबी का बोलना है ‘मैं एकर मस्जिद चौक में जब भी आता हूं, इनकी जलेबी जरूर खाता हूं। बहुत टेस्टी जलेबियां हैं। हम काफी लंबे समय से यहां की जलेबी खाते चले आ रहे हैं।’
। खास बात यह है कि यहाँ जलेबी संग तरकारी (सब्जी) की अनोखी जुगलबंदी होती है

You Might Also Like
रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार...
مجلس علماء جھارکھنڈ کی رکنیت سازی کی مدت میں توسیع، 28 اگست تک جمع ہوں گے فارم
رانچی، 20 اگست: (عادل رشید) مجلس علماء جھارکھنڈ کی انتخابی کمیٹی کے اجلاس میں متفقہ طور پر رکنیت سازی کی...
सामाजिक उत्थान के लिए “सॉल्यूशन” ठोस समाधान
*जागरूकता, परामर्श व कौशल विकास के विजन से समाज को सशक्त बनाना मिशन : सुबीर कुमार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)। यथा...
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...










