Blog

रांची जिला बधिर संघ की बैठक आयोजित, सनत कुमार बोस संरक्षक व आलोक कुमार दुबे चेयरमैन चुने गए

Share the post

अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष व ज्योत्सना वाघेला महासचिव मनोनीत

रांची। रांची जिला बधिर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान परिसर (जगन्नाथपुर थाना के सामने) में हुई। बैठक की अध्यक्षता शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सनत कुमार बोस ने की। बैठक में वर्ष 2024-26 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।
इसमें सर्वसम्मति से सनत कुमार बोस को संरक्षक, आलोक कुमार दुबे को चेयरमैन, गोपाल कृष्ण झा को वाइस चेयरमैन, मनोज कुमार वाघेला (बधिर) को वाइस चेयरमैन चुना गया।
वहीं, बधिर संघ के सदस्यों में से अशोक कुमार सिंह को प्रेसिडेंट, राकेश राय को वाइस प्रेसिडेंट, ज्योत्स्ना एम वाघेला को महासचिव, हेमन्त कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
रांची जिला बधिर संघ की कार्यकारिणी समिति में राहुल राम, लाभम कुमार गुप्ता, निखिल कुमार साहू, मिंटू कुमार सिंह, बधिर महिला विंग में संगीता टोप्पो, पूनम सरिता, हसन हेना, नेहा निधि को शामिल किया गया। संघ के इंटरप्रेटर पंकज कुमार वर्मा चुने गए।
नई कार्यकारिणी के सभी चयनित पदधारियों को संघ के संरक्षक सनत कुमार बोस व चेयरमैन आलोक कुमार दुबे सहित अन्य ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Response