मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र धुर्वा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

निदेशक (मत्स्य) ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्र हित सर्वोपरि : डॉ.एचएन द्विवेदी

विशेष संवाददाता
रांची। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र सह मत्स्य अनुसंधान केन्द्र, शालीमार (धुर्वा) में झंडोत्तोलन किया गया। मत्स्य निदेशक डॉ.एचएन द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया।
मौके पर डॉ.द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजादी दिलाने में महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए मर-मिटने वाले अमर शहीदों के पदचिन्हों पर चलते हुए देश की रक्षा का संकल्प लेना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मत्स्य निदेशालय, मत्स्य प्रशिक्षण केन्द्र और मत्स्य अनुसंधान केंद्र के सभी पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी ने किया जुलूस क्षेत्र का दौरा, कहा
सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के महासचिव अकीलुर्रहमान ,प्रवक्ता मो.इस्लाम तथा कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम के संयुक्त नेतृत्व में एक कारवां...
विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर जनजागरुकता और अपील अभियान आयोजित हुआ….
आज लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस की...
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...







