latest posts

Blog

जिला परिषद में डीआरडीए का विलय की सहमती

Share the post

रांची: आज दिनांक 31 जुलाई 2024 को जिला परिषद सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में डीआरडीए को जिला परिषद में विलय की प्रक्रिया को सहमति दी गई। सरकार के संकल्प पत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने नियमावली 2001 के 77 ख में अंकित का पालन करने और पंचायती राज विभाग को डीआरडीए के कर्मियों को वेतन देना आदि को क्लियर करना चाहिए, जो संकल्प पत्र में किलियर नहीं है। आदिल अजीम ने कहा की पंचायती राज विभाग से मार्गदर्शन मांगा जाए। ताकि भविष्य में किसी भी कर्मियों को कोई परेशानी न हो। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची जिला परिषद के अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष बीना देवी, सभी जिला परिषद के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Response