Blog

झामुमो का विरोध मार्च सह प्रदर्शन कार्यक्रम मोरहाबादी से उपयुक्त कार्यालय तक

Share the post

झारखंड को तोड़ने की साजिश कर रहे निशिकांत दुबे होश में आओ: फरीद खान

रांची : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में झारखंड राज्य के हिस्सा संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन ट्रेरेटेरी बनाने के संबंध में दिए गए उनके बयान के विरोध में बापू वाटिका मोराहाबादी मैदान से उपायुक्त कार्यालय रांची तक विरोध मार्च सह प्रदर्शन झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम और रांची जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष फरीद खान के नेतृत्व में निकला गया.

इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी केंद्रीय सदस्य प्रखंड एवं पंचायत के सभी पदाधिकारी सभी वरिष्ठ नेता और सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर बोलते हुए रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि निशिकांत दुबे खुद बिहार से आए हुए घुसपैठिया है हम झारखंड के प्रति गंदी मानसिकता कल विरोध करते हैं या आपस में लड़ने की साजिश है यह एक चुनावी हथकंडा है. इस मौके पर बोलते हुए झामुमो रांची जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष फरीद खान ने कहा कि निशिकांत दुबे कभी आदिवासी का विरोध की बातें करते हैं कभी हिंदू मुस्लिम की बातें करते हैं कभी मंदिर मस्जिद की बातें करते हैं.

यह इस ए क्रॉस रैली का मकसद है कि झारखंड को बदनाम करने की जो साजिश भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही है उसका हम विरोध करते हैं केंद्र में भाजपा की सरकार है तब कैसे घुसपैठ हो रही है. यह एक चुनावी हथकंडा है भाजपा को लड़ाने का काम छोड़ना होगा. आगामी विधानसभा चुनाव को देखकर भाजपा लगातार कुछ ना कुछ हथकंडे अपना रही है। इस मौके पर फिरोज अंसारी, अमन खान, सोनू, प्रिंस,परवेज, जावेद, कामरान, रफीक, हसनैन, मुजाहिद, शाहनवाज, जावेद, राजू समेत झामुमो के सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Response