डर्टी वीडियो से झारखंड की सियासत गरमाई, बन्ना गुप्ता के बाद सीपी सिंह ने दी सफाई
डर्टी वीडियो से झारखंड की सियासत गरमाई, बन्ना गुप्ता के बाद सीपी सिंह ने दी सफाई
********** गुलाम शाहिद* **’
बन्ना गुप्ता अश्लील वीडियो प्रकरण अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रांची विधायक और प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के डर्टी वीडियो कॉल का मामला सुर्खियों में है। इसकी जानकारी खुद सीपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दी है। रांची विधायक सह पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने व्हाट्सएप पर उनके साथ अश्लील वीडियो में बात चित करने का प्रयास किया l
उन्होंने इसकी जानकारी लालपुर थाना में लिखित दी है। उन्होंने मंगलवार कचहरी रोड स्थित आवास में इस बात की जानकारी मीडिया को भी दी। सीपी सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात किसी ने उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल किया। वीडियो कॉल पर बताया कि मोबाइल स्क्रीन में दिख रही अज्ञात महिला नग्न हालत में थी। वह काफी अस्त-व्यस्त हालत में थी। सीपी सिंह ने मामले की जानकारी एसएसपी किशोर कौशल को दी है और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को रात के 1:15 बजे वे सोने की तैयारी में थे। इसी दौरान नंबर (+917408335243) से वाट्सएप पर फोन आया। फोन रिसीव किया तो कोई महिला अश्लील बातें करने लगी। फोन काटने लगे, तो दिखा कि महिला आपत्तिजनक स्थिति में है। फोन काटने में दिक्कत होने लगी तो मोबाईल ऑफ कर दिया। थोड़ी देर बाद ऑन किया उसे म्यूट करके सोने लगे।लगातार हो रही इन घटनाओं से झारखंड की सियासत गरमाई हुई है। सीपी सिंह ने कहा कि बन्ना गुप्ता और मुझे किए गए वीडियो कॉल प्रकरण की जांच हो चाहिए।

You Might Also Like
چترا چیئرمین عطاالرحمان بابو بھائی کی الحاج شاہ عمیر سے ملاقات
رانچی/چترا، (عادل رشید): چترا نگر پریشد کے چیئرمین عطاالرحمان بابو بھائی نے جمعیت علماء جھارکھنڈ کے جنرل سکریٹری الحاج شاہ...
रोटरी क्लब और बहावलपुरी पंजाबी समाज ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
रांची: रोटरी क्लब ऑफ रांची, बहावलपुरी पंजाबी समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श एवं...
अल्पसंख्यक अधिकार मिलन समारोह 28 को रांची मे, स्वागत समिति का गठन, अध्यक्ष अशरफ़ हुसैन, महासचिव जावेद खान बने
oplus_1048576 रांची: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस उलेमा ए झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी के आवास पर अल्पसंख्यक...
शादी के बंधन में बंधे मोहम्मद साद
oplus_3145728 रांची: (आदिल रशीद) आज के फैशन के दौर में जहां हर कोई फैशन और दिखावा के पीछे भागता नजर...








