Blog

सदभावना की अदभुत मिसाल है रांची- राहुल कुमार सिंहा

Share the post

रांची: सर्वधर्म सदभावना समिति रांची का एक प्रतिनिधिमण्डल समिति के अध्यक्ष मो.इसलाम के नेतृत्व में उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिंहा से उनके कार्यालय में मिला एवं बीते मुहर्रम सहित सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर उन्हें बुके देकर उन्हें सम्मानित किया साथ ही साथ पवित्र सावन के पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न किए जाने सम्बंधी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिंहा ने प्रतिनिधिमण्डल में शामिल लोगों की बातों को गम्भीरता से सुना एवं कहा कि रांची में गंगा जमुनी तहजीब जो हमारे भारतीय संस्कृति का अटूट हिस्सा रहा है, वह सदा समस्त रांची वासियों में देखने को मिला है। यही कारण है कि रांची में सभी त्योहारों को यहां के सभी लोग मिलजुलकर एक साथ मनाते चले आ रहे हैं जिसे हम सभी को बरकरार रखना होगा।उन्होंने आगे कहा कि रांची सदभावना की अदभुत मसाल है इसे तोड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पवित्र सावन के पर्व के साथ – साथ आगामी जितने भी त्योहार हैं सभी त्योहारों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु हर स्तर पर पूर्ण रुप से प्रशासन का सहयोग रहेगा। प्रतिनिधिमण्डल में मो. इसलाम के साथ मो. फिरोज, ओम सिंह, परवेज आलम, संजय सिन्हा गोपू,नौशाद आलम, प्रदीप राय बाबू, तनवीर आलम, जसीम हसन शामिल थे।
मो. इसलाम – अध्यक्ष
सर्वधर्म सदभावना समिति रांची। 7903259771

Leave a Response