रिसालदार बाबा चुनाव कमेटी को पहले दिन प्राप्त हुये 14 आवेदन
रांची: हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह चुनाव कमेटी ने मतदाता सूची के लिए आवेदन लेने का काम शुरू कर दिया है। आज पहला दिन बुधवार को चुनाव कमेटी को 14 आवेदन प्राप्त हुए। यह आवेदन 3 मई से 7 मई तक लिया जाएगा। रिसालदार बाबा मुसाफिरखाना में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन जमा किया जा सकता है। चुनाव कमेटी के अनुसार 7 मई तक आवेदन लिया जाएगा। 7 मई के बाद आवेदन की स्कूटनी का काम शुरू होगा। उसके पश्चात ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी किया जाएगा। चुनाव की तिथि वक्फ बोर्ड के आदेशानुसार घोषित किया जाएगा। ज्ञात हो कि वक्फ बोर्ड के आदेशानुसार दरगाह कमेटी ने 1 मई 2023 को एक बैठक बुलाकर चुनाव कमेटी की घोषणा की थी। उसके बाद चुनाव कमेटी कार्य कर रही है। मौके पर चुनाव कमिटी के मो वसीम, सरफराज कुरैशी, शराफत हुसैन आदि थे।

You Might Also Like
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के...
बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय सारणी में बदला का आदेश
वर्ग KG से वर्ग 08 की कक्षाएं सुबह 7ः00 बजे से पूर्वाह्न11ः30 बजे तक होंगी संचालित वर्ग-09 से वर्ग-12 तक...








