HomeJharkhand Newsकांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में हुए शामिल
कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में हुए शामिल


कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने आज नामांकन किया इससे पूर्व अपने धुर्वा स्थित आवास से निकली। जिसमें युवा कांग्रेस महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी रोहित सिन्हा के नेतृत्व में करीब दर्जनों मोटरसाइकिल में युवाओं की टोली जुलूस के रूप में आगे आगे चलती रही। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय के समीप पहुंचा। यहां यशस्विनी सहाय के नामांकन के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में मोराबादी स्थित सभा स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची महानगर कांग्रेस के सचिव रविंद्र कुमार, नीतीश कुमार, सूरज शर्मा, केके वर्मा,नीरज सांगा, आर्या नायक, अभिषेक कुमार, छोटू वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

You Might Also Like
होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय “पिंड दा बुलावा” फूड फेस्टिवल आज से
*पंजाब के पारंपरिक स्वाद का आनंद उठाने का अवसर आदिल रशीद संवाददाता रांची। राजधानी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के रेस्तरां...
ग्राहक सेवा की मिसाल:: वाॅन्डर अर्थ ने सुलझाई परेशान ग्राहक की समस्या
*मामला कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी का रांची। "ग्राहक देवो भव" यानी ग्राहक देवता तुल्य होते हैं। व्यापार में ग्राहकों की संतुष्टि...
विवेकानंद विद्या मंदिर के समक्ष मौन प्रदर्शन करने वाले कौन?
*विद्यालय की छवि खराब करने पर आमादा हैं कुछ असामाजिक तत्व : प्रभारी प्राचार्य रांची। एचईसी परिसर स्थित विवेकानंद विद्या...
कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बीएलओ यास्मीन निगार, देर रात तक करती हैं एसआईआर फॉर्म का ऑनलाइन कार्य
रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान जहां कई बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं तक पहुंचने में जुटे हैं,...







