HomeRanchi Jharkhandजिप सदस्य मो.आदिल अजीम ने की पुल व सड़क निर्माण की मांग, विभागीय मंत्री को लिखा पत्र
जिप सदस्य मो.आदिल अजीम ने की पुल व सड़क निर्माण की मांग, विभागीय मंत्री को लिखा पत्र


रांची/चान्हो। जिला परिषद सदस्य मो.आदिल अजीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (रांची-मेदिनीनगर पथ) पर मांडर प्रखंड के मलटोंटी के समीप अधूरे पुल व सड़क का निर्माण कार्य यथाशीघ्र शुरू करने की मांग की है। मो.अजीम ने इस संबंध में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री को पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने यह उल्लेख किया है कि उक्त स्थल पर पुल निर्माण का कार्य अधूरा पड़े रहने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत होती है।प्रायः रोज वहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
उन्होंने पत्र में यह भी जिक्र किया है कि माननीय मंत्री का भी इसी क्षेत्र से होकर उनके गृह जिला आना-जाना होता है। मलटोंटी में अधूरे पुल-सड़क के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसलिए जनहित में उक्त पुल का अविलंब निर्माण जरूरी है।

You Might Also Like
झारखंड में थैलेसीमिया पर गंभीरतापूर्वक पहल होगी, माननीय विधायक प्रदीप यादव
आज झारखंड के थैलेसीमिया/सिकल सेल एवं अप्लास्टिक एनीमिया के पीड़ित बच्चों/परिजनों संग झारखंड कांग्रेस के माननीय विधायक दल के नेता...
जमीयत उलेमा रांची ज़िला की एक महत्वपूर्ण बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, कई प्रस्ताव पारित
उम्मीद पोर्टल पर पंजीकृत हेतु जमीयत उलेमा का हेल्प डेस्क जल्द: हाजी शाह उमैर https://www.youtube.com/live/mht5NqIxaas?si=NWqFHfgCD-L1-MNl रांची: जमीयत उलेमा रांची ज़िला...
کڑیوڈیہ میں جمعیت اہل حدیث کا اصلاحی پروگرام اختتام پذیر
پاکوڑ جھارکھنڈایم ،اے،انصاری25/10/25ضلع کے ہرنپور سے متصل کڑیوڈیہ میں مقامی جمعیت اہل حدیث بڑپوکھر کا دعوتی اصلاحی پروگرام اختتام پذیر...
جمعیت علماء ضلع رانچی کی اہم نشست سرسا مڑما مثال میں ہوئی
کئی امور پر تبادلہ خیال اور کئی تجاویز ہوئے پاس امید پورٹل پر رجسٹرڈ کے لئے جمعیت علماء کا ہیلپ...







