अंजुमन इस्लामिया, रांची ने JTET पास उम्मीदवारों के लिए कोचिंग क्लासेस शुरू किया
राँची 12 अगस्त- झारखण्ड सरकार के द्वारा 26,000 (छब्बीस हजार ) शिक्षकों की बहाली करने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्णय को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ शिक्षकों की सहायता से अंजुमन इस्लामिया, रांची ने JTET पास उम्मीदवारों के लिए कोचिंग क्लासेस कराने का निर्णय लिया है। जिसमें भाषा उर्दू, हिन्दी, नागपुरी, अंग्रेजी के साथ-साथ विज्ञान एवं गणित, समाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं कामर्स की तैयारी कराई जाएगी। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए काफी कम शुल्क में कोर्स पूरी कराने का भी निर्णय अंजुमन इस्लामिया, रांची ने लिया है।
अतः शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार यथाशीघ्र अंजुमन इस्लामिया, रांची के स्टडी सेंटर, अंजुमन मुसाफिर खाना मेन रोड, रांची स्थित कार्यालय से सम्पर्क कर अपना सीट बुक करा ले। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय के नम्बर 7070393065 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
भवदीय
(मो० लतीफ आलम)
संयोजक मौलाना आजाद स्टडी सेंटर, अंजुमन इस्लामिया रांची।
मोबाईल नं०- 8539026631

You Might Also Like
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...
मरहूम हाजी हुसैन अंसारी साहब के नाम पर हो मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना : तनवीर अहमद
रांची, 30 जुलाई।सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का स्वागत करते...








