अली अनवर अंसारी और डी. राजा से नुरुल्लाह हबीब नदवी ने की शिष्टाचार मुलाकात


कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित सांसद कैंटन में हुई मुलाकात, झारखंड की राजनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर के सदर मौलाना नुरुल्लाह हबीब नदवी ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर अंसारी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य सभा संसद सदस्य डी. राजा से कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित सांसद कैंटन में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान तीनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मौलाना नुरुल्लाह हबीब नदवी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के प्रति आत्मीयता जाहिर करते हुए कहा कि अली अनवर अंसारी और डी. राजा उनके बड़े भाई के समान हैं। उनसे मुलाकात हमेशा सुखद और प्रेरणादायक रहती है। उन्होंने इस मुलाकात को बेहद अच्छा और यादगार बताया।








