All India NewsBlog

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर नुरुल्लाह हबीब नदवी ने पेश किया खिराज-ए-अकीदत

Share the post

दिल्ली: भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मांडर प्रखंड अंजुमन इस्लामिया के सदर नुरुल्लाह हबीब नदवी ने उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
इस मौके पर नुरुल्लाह हबीब नदवी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के देश की आजादी में अहम योगदान, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय भूमिका और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद का जीवन देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने अपनी दूरदर्शी सोच और विचारों से देश को नई दिशा देने का काम किया। उनका जीवन और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विशेष रूप से युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।
नुरुल्लाह हबीब नदवी ने मौलाना आजाद के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में अमन, शांति, भाईचारा और शिक्षा को बढ़ावा देना ही मौलाना आजाद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद की देशभक्ति, शैक्षिक योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Response