All India NewsBlog

जिला परिषद आदिल अजीम को अवॉर्ड मिलने पर चान्हो में जश्न, गांव-गांव में हुआ जोरदार स्वागत | Kalam Award 2026

Share the post

अवॉर्ड मिलने पर चान्हो क्षेत्र में खुशी की लहर, कई गांवों में जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम का जोरदार स्वागत

‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026’ मिलने पर ग्रामीणों ने दी बधाई, कहा—आदिल अजीम जनसेवा और इंसानी हमदर्दी की मिसाल

रांची। जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम को ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किए जाने के बाद चान्हो क्षेत्र में खुशी की लहर है। रांची के कटहल मोड़, अरगोड़ा स्थित अमंत्रण बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य समारोह में कृषि, ग्रामीण विकास और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। अवॉर्ड मिलने के बाद रविवार को चान्हो क्षेत्र के कई गांवों में ग्रामीणों ने अपने जिला परिषद सदस्य का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्षेत्र के लोगों ने जगह-जगह आदिल अजीम का स्वागत कर अपनी खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों का कहना था कि आदिल अजीम केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि एक अच्छे समाजसेवी और इंसानी हमदर्दी रखने वाले व्यक्ति भी हैं। वह लोगों की समस्याओं को समझने, दूसरों के दुख-दर्द में साथ खड़े होने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि उनके सम्मानित होने से पूरे क्षेत्र के लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है।
ग्रामीणों ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि की असली पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि जनता के प्रति उसके व्यवहार, सेवा भावना और लोगों के सुख-दुख में उसकी भागीदारी से होती है। आदिल अजीम ने अपने कार्यों से लोगों के बीच जो विश्वास कायम किया है, यह सम्मान उसी विश्वास और उनके प्रयासों को नई पहचान देने वाला है।
गौरतलब है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में आयोजित ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026’ समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। पीस जस्टिस ह्यूमैनिटी एंड रिलीफ फाउंडेशन (PJHRF), जीएमआर न्यूज़ और ब्लू इवेंट्ज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि, ग्रामीण विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में आदिल अजीम के योगदान को सराहा गया।
आदिल अजीम ने सम्मान क्षेत्र की जनता को समर्पित किया
अवार्ड मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने कहा, “यह अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि मेरे क्षेत्र की जनता के विश्वास, प्यार और दुआओं का सम्मान है। जनता ने मुझे जो स्नेह और सहयोग दिया है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं आगे भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम जनता की समस्याओं को उठाने के लिए प्रयासरत रहूंगा।”
अवार्ड मिलने के बाद चान्हो क्षेत्र के गांवों में हुए स्वागत से यह स्पष्ट है कि आदिल अजीम की इस उपलब्धि को ग्रामीण अपनी उपलब्धि मान रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा तथा उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर मो इम्तियाज, मो अतीक, नजीर आलम, तनवीर आलम, मो रिजवान, जियाउर रहमान, मो अख्तर, मो अरशद, मंज़र आलम समेत सैंकड़ों लोग थे।

Leave a Response