हर इंसान को साल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिये :नकीब अहमद
जी0 एम0 मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वृक्षारोपण कर हरियाली का दिया संदेश
कांके : वन महोत्सव हरियाली सप्ताह के अवसर पर मदनपुर पीठोरिया स्थित जी0 एम0 मॉडर्न पब्लिक स्कूल के ओखर गढ़ा स्थित नये परिसर में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने खुशी खुशी अपने शिक्षकों के साथ मिल कर पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस से पूर्व स्कूल के निदेशक हसीब अहमद ने छात्र एंव छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज विकास योजनाओं के बहाने और अन्य कारणों से पूरे विश्व में और विशेषकर भारत समेत हमारे राज्य झारखंड में बेतहासा पेड़ों को काटा गया है, परिणाम स्वरूप वर्षा बहुत कम और दिन प्रतिदिन धरती का तापमान बढ़ रहा है। उन्होनें कहा इस्लाम के अंतिम पैगामबर मोहम्मद सल्ल0 ने भी पौधारोपण पर काफी ज़ोर दिया और फरमाया कि ग़र कयामत आने वाली हो और तुम्हारे हाथ में एक पौधा हो तो वह ज़मीन में लगा दो।
प्राचार्य नकीब अहमद ने कहा कि हर इंसान को साल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिये अल्लाह के रसूल ने पौधों को बगैर जरूरत के काटने से मना फरमाया है। पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार फलदार व छायादार 80 पौधे लगाए गए हैं, जिनमें शिसम, महूगनी, गुलमोहर, पपीता, अमरूद, लीची, आम और दूसरे अन्य फलदार पौधे शामिल हैं।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में प्राचार्य प्रभारी इम्तियाज अंसारी, इंशा हसन और स्कूल के नविं व दसवीं के छात्र छात्राओं ने अपना विशेष योगदान दिया।

You Might Also Like
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...
मरहूम हाजी हुसैन अंसारी साहब के नाम पर हो मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना : तनवीर अहमद
रांची, 30 जुलाई।सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का स्वागत करते...










