नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झामुमो नेता फरीद खान, माताजी के निधन पर जताई शोक संवेदना


नेमरा (रामगढ़): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज 18 अक्टूबर को नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव में रांची महानगर संयोजक सदस्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता फरीद खान ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी माताजी के निधन के बाद पैतृक गांव नेमरा में आयोजित श्राद्धकर्म एवं अन्य पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों और पूजा-पाठ में शामिल हो रहे हैं।

मुलाकात के दौरान झामुमो नेता फरीद खान के साथ झामुमो राँची महानगर सयोजक मो. साजिद ,अमन खान एवं शमी अहमद बाबू ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री एवं उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की।
इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने कहा कि माता का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। इस दुःख की घड़ी में वे मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के साथ हैं और दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।








