रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ने कुणाल अजमानी सहित गणमान्य लोगों का नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत किया


रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के आजीवन संयोजक डॉ. अजीत सहाय एवं समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा के संयुक्त अध्यक्षता में बिहार क्लब सभागार में अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुणाल अजमानी अध्यक्ष पंजाबी हिन्दू बिरादरी,पु. नि. सह थाना , प्रभारी सनोज कुमार चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रावण दहन दशहरा कमिटी के अध्यक्ष सौरभ खन्ना एवं समाजसेवी मुकुल तनेजा का रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से चुनरी एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। डॉ. अजीत सहाय एवं रवीन्द्र वर्मा ने अपने सम्बोधन में कुणाल अजमानी के स्वर्गीय पिता तिलक राज अजमानी को याद करते हुए उनके द्वारा पूर्व में किए गए आपसी सौहार्द पर आधारित कार्यों की सराहना करते हुए उनके बताए राह पर चलने का आह्वान किया एवं विशेषकर नशामुक्त समाज बनाने की बात कही।

कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने अपने सम्बोधन में आपसी सौहार्द के साथ पूजनोत्सव को मनाने के साथ – साथ प्रशासनिक स्तर पर हर संभव अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही ।पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी एवं रावण दहन दशहरा समिति के अध्यक्ष सौरभ तनेजा ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे उत्साह एवं आपसी सौहार्द के साथ पूजनोत्सव को मनाने की बात कही साथ ही साथ बिहार क्लब परिसर से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का समर्थन करते हुए अपने बिरादरी की ओर से पूर्ण समर्थन एवं सहयोग देने की बात कही। सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने अपने सम्बोधन में आपसी सौहार्द पर बल देते हुए पूजनोत्सव में समिति की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही ।राजन वर्मा, विनोद सिंह,मुकुल तनेजा,अमित कर्ण, उज्जवल तिवारी, निरंजन पासवान, अमरनाथ साहू ने भी कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिन्हा गोपू ने किया। कार्यक्रम में डॉ अजीत सहाय, रवीन्द्र वर्मा, कुणाल अजमानी, पु. नि. सह थाना प्रभारी कोतवाली सनोज कुमार चौधरी, सौरभ खन्ना, मुकुल तनेजा,अमित कर्ण,राजन वर्मा,विनोद सिंह,मो.इसलाम, संजय सिन्हा गोपू, उज्जवल तिवारी,निरंजन पासवान,अमरनाथ साहू,रमेश सिंह,राजू राम,गोबरा उरांव, संतोष महतो, राजा सेन गुप्ता,विनोद सिंह, महानगर दुर्गा पूजा समिति की महिला अध्यक्ष बिंदू सिंह, सुलेखा सिंह, रेणु दूबे, पूनम सिंह,समीर सिंह,टिंकू वर्मा, परवेज आलम , रमेश बाली,किन्नू विजय,शंकर सिन्हा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक विनोद सिंह ने किया।
मो. इसलाम – अध्यक्ष
सर्वधर्म सद्भावना समिति
7903259771
रवीन्द्र वर्मा – अध्यक्ष
रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति।
8709211149








