All India NewsBlog

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर जताया शोक

Share the post

रांची। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री तृषा सिंह के सड़क दुघर्टना में हुए असामयिक निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना ने मर्माहत कर दिया है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Response