नवनियुक्त रांची सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद महोदय का थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों-परिजनों एवं रक्तवीर द्वारा स्वागत कर 09 सूत्री स्मार-पत्र दिया गया…. लहू बोलेगा


आज “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन द्वारा नवनियुक्त रांची सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद महोदय का सदर अस्पताल रांची में पुष्पगुच्छ एवं झारखंडी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया एवं 09 सूत्री मांगों भरा स्मार-पत्र 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिया।

09 सूत्री मांगों में रक्तदान-महादान की व्यवहारिक स्थिति पर रक्तवीर/आयोजकों/सामाजिक- धार्मिक अगुआ एवं जनप्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित करने,जनजागरुकता,प्रोत्साहित, सम्मानित करने,झारखंड के सरकारी एवं निजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को अस्पताल प्रबंधन रक्त सुनिश्चित करने के झारखंड सरकार के आदेश 2018 को सख़्ती से लागू करने,झारखंड के सरकारी कर्मियों को साल में रक्तदान करने को प्रेरित कर रक्तदान करने के झारखंड सरकार के आदेश 2018 को लागू करने,रांची जिला में रक्त विकार-असाध्य रोग थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया की हम रक्तदान संगठनों अनुसार 2100 से अधिक है जो लगातार बढ़ भी रही,उनकी युद्धस्तर पर रोकथाम-जनजागरुकता फैलाई जाए एवं इनके बिन डोनर/बिन रिप्लेसमेंट/बिन चार्ज के हर ब्लड बैंक से ब्लड मिलना सुनिश्चित हो,उपयुक्त निःशुल्क दवा,बॉन मैरो ट्रांसप्लांट, फिरेटिन टेस्ट,एचपीएलसी,एमआरआई, सिटी स्कैन, एक्स-रे निःशुल्क उपयुक्त समयबद्ध रूप से सुनिश्चित हो एवं इनके बहुआयामी मुद्दों पेंशन, रेलवे पास,शिक्षा, दिव्यांगता अधिकार,शिक्षा अधिकार,जीविकोपार्जन, सरकारी योजनाओं का लाभुक,विभिन्न शारीरिक ईलाज़-जांच-ऑपरेशन पर बैठक आयोजित हो।रक्त विकार-असाध्य रोगियों हेतु तेलंगाना-तमिलनाडु की तर्ज़ पर दस हज़ार पेंशन देने,दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड,शारीरिक वेरिफिकेशन हेतु उपयुक्त और समयबद्ध रूप से सुनिश्चित हो साथ ही इसपर जनजागरूकता-अपील कर शिविर आयोजित हो एवं विभिन्न राज्यों का आदेश/सर्कुलर एवं विभिन्न अधिकारियों को दिए स्मार-पत्र दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल को नवनियुक्त रांची सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को गंभीरतापूर्वक सुना और कहा कि आपलोगों का कार्य बेहद सराहनीय है हमें वक्त दीजिए सभी कार्य समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन होंगे एवं विभिन्न आदेश व्यवहारिक-तार्किक से जरूर दिए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में रक्तवीर नदीम खान,दिव्यांगता की प्रोफेसर डॉ अनुराधा वत्स,वरिष्ठ दिव्यांगता डॉ उमा सेन गुप्ता,दिव्यांगता शिक्षक रक्तवीर पॉवेल कुमार,पीड़ितों के परिजन संजय टोप्पो,संजय महतो,बिमला कच्छप, फ़ारेअह बिलकिस,शम्मा प्रवीन, सिकंदर उरांव, पीड़ित सानिया प्रवीन, दिव्यांगता शिक्षक जितेंद्र कुमार, रक्तवीर साज़िद उमर,रक्तवीर मो बब्बर,रक्तवीर ई शाहनवाज़ अब्बास,रक्तमित्र अलकमा एवं शामिल थे।
…”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन….
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)








