तुषार कांति शीट को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान, शुभचिंतकों ने दी बधाई


रांची/नई दिल्ली। राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट निवासी झारखंड के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांति शीट को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। श्री शीट को यह अवार्ड स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में एमएस ग्लोबल एंटरटेनमेंट की ओर से दिया गया।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक सुशील पाल और ममता जी के हस्ताक्षर से जारी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि और समाजसेवियों व सामाजिक संगठनों को समाज सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते के लिए दिया गया।
गौरतलब है कि इसके पूर्व भी श्री शीट को देश के कई नामचीन संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है।
श्री शीट को राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजे जाने पर श्रीरामकृष्ण सेवा संघ से जुड़े डॉ. स्मिता डे, सुकृति भट्टाचार्य, विवेक राय, तन्मय मुखर्जी, अरुण सिन्हा, तनय शीट, राजीव रंजन, राकेश सिंह, मंतोष मजुमदार, आलोक सिन्हा, इंद्रजीत चटर्जी, आलोक मजुमदार सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी।








