All India NewsBlog

चेहल्लुम के अवसर पर अवकाश घोषित करने की मांग

Share the post

रांची, मस्जिद जाफरिया, रांची के इमाम व ख़तीब मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन रिज़वी ने झारखंड सरकार से चेहल्लुम के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि चेहल्लुम हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और करबला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है। इस दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंद मजलिसों, जुलूसों और धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं।
मौलाना रिज़वी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में चेहल्लुम के अवसर पर अवकाश घोषित किया जाता है, किंतु इस वर्ष अभी तक झारखंड सरकार की ओर से अवकाश संबंधी कोई घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग से शीघ्र इस संबंध में निर्णय लेते हुए चेहल्लुम के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि समय रहते अवकाश की घोषणा होने से प्रदेश के शिया समुदाय सहित सभी अकीदतमंद श्रद्धालुओं को अपने धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन करने में सुविधा होगी तथा वे पूरी श्रद्धा और शांति के साथ चेहल्लुम के कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

Leave a Response