All India NewsBloghealthJharkhand News

झारखंड की रक्तदान व्यवस्था एवं रक्त विकार रोग मेरे संज्ञान में है झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को कहा…… लहू बोलेगा

Share the post

झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्रीमान के.राजू (आईएएस) महोदय को “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में छः सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने तीन सूत्री स्मार-पत्र राजकीय अतिथिशाला में दिया।

तीन सूत्री स्मार पत्र में झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में सदन के पटल पर 09 दिसंबर 2025 को झारखंड के रक्तदान आयोजक/रक्तवीर एवं रक्त विकार-असाध्य रोग पीड़ितों/परिजनों एवं झारखंड के लिए ऐतिहासिक-मानवीय-चर्चित एवं झारखंड के संवेदनशील ज्वलंत मुद्दें पर केंद्रीय रहा। जो झारखंड गठन से लेकर अब तक रहा साथ ही पूरे हिंदी राज्यों के लिए भी यह ऐतिहासिक कार्य रहा।

क्योंकि 09 दिसंबर 2025 को झारखंड विधानसभा में ध्यानकर्षण के माध्यम से झारखंड कांग्रेस के माननीय विधायक दल के नेता श्रीमान प्रदीप यादव जी द्वारा सवाल रक्तदान व्यवस्था- रक्तदान प्रोत्साहन एवं रक्त विकार-असाध्य रोग थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-हीमोफीलिया एवं अप्लास्टिक एनीमिया के पीड़ितों पर नीतिगत-व्यवहारिक-तार्किक मुद्दें पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्रीमान डॉ इरफ़ान अंसारी महोदय ने घोषणा की थी एक महीनें के अंदर सभी मुद्दें निष्पादित हो जाएंगे पर आज आठ महीनें बाद भी एक भी मुद्दें निष्पादित नही हुए है बल्कि दिन प्रतिदिन बढ़ रहें है।

इसी मुद्दें पर झारखंड कांग्रेस के माननीय विधायक सुरेश बैठा और भाकपा माले के माननीय विधायक कॉमरेड अरुप चटर्जी महोदय ने भी यह मुद्दा झारखंड विधानसभा में दो-दो बार माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्रीमान डॉ इरफ़ान अंसारी की उपस्थिति में उठाया था बल्कि उस समय सदन में माननीय मंत्री ने घोषणा की थी।

झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्रीमान के.राजू महोदय(आईएएस) ने स्मार-पत्र को पढ़ा और प्रतिनिधिमंडल को सुना-समझा और जानकारी लेने हेतु कुछ मुद्दें पर पूछा भी।

प्रतिनिधिमंडल को कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में है मैं समझता हूं और बुलाता हूँ।

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के मीडिया संयोजक राकेश सिन्हा,प्रमुख प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ एम.तौसीफ थे।

प्रतिनिधिमंडल में रक्तवीर नदीम खान, थैलेसीमिया परिजन संजय टोप्पो,सिकल सेल परिजन संजय महतो,थैलेसीमिया परिजन जयनाथ महतो,रक्तवीर इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास एवं रक्तवीर मो बब्बर शामिल थे।

….”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन….

Leave a Response