बिशप वेस्टकॉट बॉयज़ एवं गर्ल्स स्कूल के पूर्व छात्रों का भव्य रीयूनियन आयोजित


रांची। बिशप वेस्टकॉट बॉयज़ एवं गर्ल्स स्कूल के पूर्व छात्रों के संगठन ईवीए (Ex-Westcottians Association – EWA) की ओर से “EWA Ranchi 2026 – Re-Union of Ex-Westcottians” का भव्य आयोजन रविवार, 28 जून को एवीएन ग्रैंड होटल, रांची में किया गया।
इस रीयूनियन में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्कूल के पूर्व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी ने पुराने दिनों की यादें ताज़ा कीं और अपने स्कूल जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक गतिविधियां और सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए, जिसने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
पूर्व छात्रों ने कहा कि इस तरह के रीयूनियन कार्यक्रम न केवल पुराने साथियों को एक मंच पर लाते हैं, बल्कि आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, मित्रता और स्कूल के प्रति सम्मान की भावना के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने आयोजकों का सफल एवं भव्य आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रिंसिपल मिस्टर एडमिन, प्रिंसपल गर्ल्स स्कूल मिस जैकब,बिशप वेस्टकॉट बॉयज़ स्कूल के प्राचार्य श्री एडविन, बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या श्रीमती जैकब तथा श्री बंद्योपाध्याय, श्री चट्टराज, श्री सान्याल, श्रीमती कैंसर और मिस जैकब को भी समारोह में सम्मानित किया गया।








